Hantavirus : हंता वायरस से चीन में दहशत, जानिए क्या है यह और कैसे फैलता है

दुनिया में अभी कोरोना वायरस से ही नहीं उबर पाई है। इस घातक वायरस की वजह से दुनियाभर में चार लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मृतकों की संख्या 16 हाजर के पार हो चुकी है। इसे देखते हुए भारत में 14 अप्रैल तक लॉक-डाउन कर दिया गया है। इस बीच चीन में एक और खतरनाक वायरस के संक्रमण ने दहशत फैलानी शुरू कर दी, जिसने एक जान भी ले ली है।
इस वायरस का नाम हंतावायरस है, जो चीन के युनान प्रांत में एक जान ले चुका है। वह शाडोंग प्रांत के लिए यात्रा कर रहा था और बस में उसका शव मिला था। लिहाजा, बस में सवार अन्‍य 32 लोगों की भी अब जांच की जा रही है।
जानते हैं यह नया वायरस क्या है और कैसे फैलता है
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (Center for Disease Control and Prevention) के अनुसार, यह वायरस रोडेंट्स जैसे चूहों और गिलहरियों आदि से फैलता है। Hantavirus एक व्‍यक्ति से दूसरे व्यक्ति में नहीं फैलता है, लेकिन चूहों के मूत्र या मूल के संपर्क में आने के बाद यदि व्यक्ति उसे छू ले और बाद में वही हाथ आंखों, नाक या मुंह पर बिना धोए लगा ले, तो वह इसकी चपेट में आ सकता है।
वायरस हवा के जरिए नहीं फैलता फिरभी कोरोना वायरस के मुकाबले ज्यादा खतरनाक है। वायरस से संक्रमित व्‍यक्ति को सिर दर्द, बदन दर्द, पेट दर्द, उल्‍टी, दस्‍त और बुखार हो सकता है। समय पर इलाज नहीं मिले, तो मरीज के फेफड़ों में पानी भर सकता है और उसे सांस लेने में तकलीफ हो सकती है, जिससे अंततः उसकी जान जा सकती है।
CDC की वेबसाइट के अनुसार Hantavirus को अमेरिका में 'न्यू वर्ल्ड' हंता वायरस कहा जाता है। और यह हंतावायरस पल्मोनेरी सिंड्रोम (HPS) का कारण बन सकता है। अन्य Hantavirus को 'ओल्ड वर्ल्ड' हंता वायरस कहा जाता है और यह ज्यादातर यूरोप और एशिया में पाया जाता है, जिससे हेमोर्रहैजिक फीवर विथ रीनल सिंड्रोम (hemorrhagic fever with renal syndrome यानी HFRS) की समस्या होती है।
यह वायरस तीन तरह से फैलता है
CDC की वेबसाइस के मुताबिक, यह वायरस तीन तरह से फैलता है। पहाला, अगर वायरस का वाहक चूहा किसी इंसान को काट ले। दूसरा, किसी जगह या चीज पर मौजूद चूहे का मल-मूत्र या लार के संपर्क में इंसान आता है और अपने नाक-मुंह को छूता है। और तीसरा, अगर इंसान ऐसी चीज खाता है जिस पर चूहे का मल-मूत्र या लार मौजूद हो।

Comments

Popular posts from this blog

Hantaviridae

Hantavirus Pulmonary Syndrome Symptoms and Diagnosis

Learn About Hantavirus Pulmonary Syndrome